संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य केंद्र बना उम्मीद की किरण

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य रायबरेली जिले में नशा मुक्त जीवन की दिशा में एक नई रोशनी बनकर उभरा है। 'संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य केंद्र',जो खसरा नं. 5, महाराजगंज रोड, गोकुलपुर, शिवपुरम, सरवाना, रायबरेली में संचालित हो रहा है। यह केंद्र सोसाइटी फॉर वोलंटरी एक्शन एंड रिसर्च स्वर द्वारा एनटीपीसी लि

Jun 14, 2025 - 09:26
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-14-at-12.11.19-AM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली जिले में नशा मुक्त जीवन की दिशा में एक नई रोशनी बनकर उभरा है। 'संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य केंद्र',जो खसरा नं. 5, महाराजगंज रोड, गोकुलपुर, शिवपुरम, सरवाना, रायबरेली में संचालित हो रहा है। यह केंद्र सोसाइटी फॉर वोलंटरी एक्शन एंड रिसर्च स्वर द्वारा एनटीपीसी लिमिटेड के सीएसआर कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संचालित किया जा रहा है। इस केंद्र ने जनवरी 2025 से अब तक 2500+ मरीजों का उपचार किया है, जिसमें से 125 लोगों ने परामर्श काउंसलिंग सेवाएं ली हैं। विशेष बात यह है कि 41 लोग पूरी तरह नशा छोड़कर एक नया और बेहतर जीवन जी रहे हैं। यह आंकड़ा न केवल केंद्र की सफलता को दर्शाता है, बल्कि समाज में नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरूकता का प्रतीक भी है।

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के रायबरेली जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने संकल्प केंद्र का दौरा किया। उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली, इलाज प्रक्रिया और पुनर्वास सेवाओं की सराहना की और कहा कि यह पहल समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण है। स्वर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि लोगों को नशे के विरुद्ध मानसिक रूप से तैयार कर एक स्वस्थ समाज की ओर प्रेरित करना है। इस पहल में एनटीपीसी का सहयोग सराहनीय है, जिससे यह केंद्र ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्र के लोगों तक बेहतर सेवाएं पहुँचा पा रहा है।संकल्प केंद्र न केवल नशा छोड़ने का मार्ग दिखा रहा है, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन में उम्मीद और बदलाव ला रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User