बीएंडके में 9 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

बोकारो एवं करगली क्षेत्र के करगली आफिसर्स क्लब में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत 9 कार्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र के महाप्रबंधक के. रामाकृष्ण ने सभी को आगे की जीवन की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी इमानदारी पूर्वक कंपनी के हित में कार्य क

Feb 29, 2024 - 12:54
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-29-at-5.44.08-PM.jpeg

बोकारो एवं करगली क्षेत्र के करगली आफिसर्स क्लब में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत 9 कार्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र के महाप्रबंधक के. रामाकृष्ण ने सभी को आगे की जीवन की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी इमानदारी पूर्वक कंपनी के हित में कार्य किया है और बेदाग रिटायर हुए हैं। यह इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने शेष जीवन की उज्जवल भविष्य की कामना किया। सेवानिवृत होने वाले मे कारो ओसीपी से सीनियर क्लर्क बरूण कुमार बनर्जी, ट्रीपमैन बिगन रजक, करगली ओसी से सीनियर ओवरमैन सुशील कुमार सिंह, जीएम यूनिट से हेड पियुन झारिया महतो, बोकारो कोलियरी से फोरमैन दुलारचंद महतो, ड्रिल ऑपरेटर लालू नोनिया, एकेकेओसीपी क्लिपमैन टेकलाल महतो, जैक हैमर मैन ईश्वर दास, बोकारो कोलियरी से ईपी फिटर मो मोइजुद्दीन शामिल है। कार्यक्रम का संचालन कार्मिक अधिकारी पीएन सिंह ने किया। मौके पर स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक) राजीव कुमार, पीओ अरविंद कुमार शर्मा और के एस गैवाल, कार्मिक अधिकारी संतोष दास रत्नाकर, रमेश कुमार के अलावे क्षेत्रीय सलाहकार समिति की तरफ से गजेंद्र प्रसाद सिंह, शक्ति मंडल, आभाष चंद्र गांगुली, किशोर कुमार, मनोज पासवान, दिलीप मारिक आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User