सीसीएल ढोरी मे 13 सेवानिवृत कर्मियो को दी गई विदाई

बेरमो कोयलांचल अंतर्गत सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के जीएम आफिस सभागार में 13 सेवानिवृत कर्मियो को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। सेवानिवृत कर्मचारियों को मुख्य अतिथि एसओपी प्रतुल कुमार एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने शाल ओढ़ाकर मोमेंटो व श्रीफल प्रदान किया। एसओपी प्रतुल कुमार ने कहा कि इन सेवानिवृत्त कर्मियों

Feb 29, 2024 - 12:50
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-29-at-5.40.51-PM.jpeg

बेरमो कोयलांचल अंतर्गत सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के जीएम आफिस सभागार में 13 सेवानिवृत कर्मियो को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। सेवानिवृत कर्मचारियों को मुख्य अतिथि एसओपी प्रतुल कुमार एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने शाल ओढ़ाकर मोमेंटो व श्रीफल प्रदान किया। एसओपी प्रतुल कुमार ने कहा कि इन सेवानिवृत्त कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है। महाप्रबंधक राव ने कहा कि नौकरी करने वाले हर किसी को एक न एक दिन सेवा से मुक्त होना पड़ता है। इन सेवानिवृत्त कर्मियों से नए कामगारों को काफी कुछ सीखने का मिला है। मौके पर सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम उइके, कार्मिक प्रबंधक माला कुमारी एवं मो. तौकीर सहित यूनियन प्रतिनिधियों में भीम महतो, आर उनेश, विनय सिंह, अविनाश सिंह, गोवर्धन रविदास, महेंद्र चौधरी, जयनाथ मेहता आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User