बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, पूरे इलाके की सघन सर्चिंग अभियान जारी

अब तक एक डिप्टी कमांडर समेत 6 नक्सलियों के शव बरामदमारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी शामिलमारे गए नक्सलियों के शवों को सुरक्षाबलों के जवानों ने किया बरामद बीजापुर : पुलिस नक्सली मुठभेड़ का मामला सामने आया है। बासागुड़ा थानाक्षेत्र के चिपुरभट्टी इलाके में तालपेरु नदी के नजदीक हुआ मुठभेड

Mar 27, 2024 - 09:37
Updated: 2 years ago
0 0
encounter_in_bijapur.jpg

बीजापुर : पुलिस नक्सली मुठभेड़ का मामला सामने आया है। बासागुड़ा थानाक्षेत्र के चिपुरभट्टी इलाके में तालपेरु नदी के नजदीक हुआ मुठभेड़। अब तक एक डिप्टी कमांडर समेत 6 नक्सलियों के शव को बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि, मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी शामिल है, पूरे इलाके की सघन सर्चिंग अभियान जारी है। बाकी सभी जवान सुरक्षित हैं, कोबरा 210, 205, CRPF व DRG के जवानों की संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली है। मौके पर मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार सुरक्षा बलों द्वारा बरामद कर लिये गए हैं। SP जितेंद्र कुमार यादव, COBRA और CRPF के अधिकारी ऑपरेशन पर पैनी नज़र रखे हुए हैं।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीजापुर सुकमा की सीमा क्षेत्र में बासागुड़ा थाना क्षेत्र चीपुरभट्टी इलाके में अभी भी जारी है मुठभेड़। सुरक्षाबलों की टीम में कोबरा 210,205 सीआरपीएफ़ 229 बटालियन व डीआरजी के जवान भी इस ऑपरेशन में शामिल हैं। मौक़े पर मौजूद एसपी जितेंद्र कुमार यादव व कोबरा सीआरपीएफ़ के अधिकारी नजर रखे हुए हैं, जानकारी के अनुसार होली के दिन इसी इलाक़े में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User