बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने अपने विकास कार्यों को रफ्तार देते हुए नगर परिषद फुसरो के विभिन्न वार्ड में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास विधिवत पूजा कर, नारियल फोड़ कर, फीता काट कर तथा शिलापट्ट का परदा हटाकर किया। यह कार्य नागरिक सुविधा मद से स्वीकृत वार्ड संख्या 13

Aug 12, 2024 - 14:39
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-12-at-6.22.24-PM.jpeg

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने अपने विकास कार्यों को रफ्तार देते हुए नगर परिषद फुसरो के विभिन्न वार्ड में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास विधिवत पूजा कर, नारियल फोड़ कर, फीता काट कर तथा शिलापट्ट का परदा हटाकर किया। यह कार्य नागरिक सुविधा मद से स्वीकृत वार्ड संख्या 13 ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित दुर्गा मंदिर के सामने पेवर ब्लॉक बिछाने कार्य का शिलान्यास किया। वार्ड संख्या 13, 14 तथा 15 करगली बाजार चौक तीन मुहान स्थान पर नागरिक सुविधा मद से स्वीकृत पेवर ब्लॉक विछाव का शुभ शिलान्यास किया। भवन निर्माण विभाग के तहत फुसरो स्थित राजकीय मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर फुसरो में विद्यालय भवन का नवीनीकरण एवं स्कूल के बगल के खाली जमीन पर नए भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। नए भवन में 12 बड़े कमरे, एक हॉल सहित शौचालय होगा। नये भवन का कार्य 97.63 लाख रुपए से किया जाएगा। नागरिक सुविधा मद से स्वीकृत नगर परिषद के वार्ड वार्ड संख्या 07 और 8 पेवर ब्लॉक विछाव कार्य के लिए सेन्ट्रल कॉलोनी डिसपेन्सरी के पास शिलान्यास किया। नागरिक सुविधा मद से स्वीकृत नगर परिषद के वार्ड वार्ड संख्या 09 और 10 में पेवर ब्लॉक विछाव कार्य के लिए कारीपानी में शिलान्यास किया।
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना अंतर्गत स्वीकृत बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड के राजाबंगला सीएसएफ केम्प के बगल ढोरी में स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 55 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। नगर परिषद के अलावा बेरमो प्रखंड के जारंगडीह में भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल बोकारो तथा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना अंतर्गत स्वीकृत स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्य किया। यह कार्य 55 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि आज लगभग 3 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इसमें पेवर ब्लॉक व स्वास्थ्य केंद्र है। यह नगर परिषद के माध्यम से धरातल पर उतारने का काम किया गया। साथ ही करीब एक करोड़ रुपए की लागत से न्यू भागलपुर स्कूल में नया भवन का निर्माण किया जाएगा। रामरतन स्कूल का नया बिल्डिंग की तरह यहां का भी बिल्डिंग सुंदर बनेगा। कहा कि सारी योजनाएं जरूरत के हिसाब से जनता की मांग पर दी गई है। इन योजनाओं से जनता को सहूलियत होगी और क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही उन्होंने न्यू भागलपुर स्कूल में 15 अगस्त के पहले 150 नई कुर्सी और 50 दर्री देने का बात कही। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता मदन मोहन अग्रवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, भाजपा नेता धनेश्वर महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण चांडक, सिटी मिशन मैनेजर सुजीत त्रिवेदी, सिटी मैनेजर कुमार निशांत, कनीय अभियंता दीपक कुमार, राजेश गुप्ता, परवेज अख्तर, दिलीप सिंह, रोशन सिंह, सतपाल सिंह, ललन रवानी, उमेश रवि, ध्रुव कुमार सिंह, सर्वोत्तम राज, सीएचओ ज्ञानसी सिंह, रेखा डुंगडुंग, साहिना प्रवीण, मीरा देवी, सावित्री देवी आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User