सेंट्रल कॉलोनी में चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

फुसरो नगर परिषद स्थित सेंट्रल कॉलोनी फुटबॉल ग्राउंड में सोमवार को सेंट्रल कॉलोनी परिवार की ओर से चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उदघाटन नप फुसरो के पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, आरसीएमएम के एरिया सचिव शिवनंदन चौहान, समाजसेवी भोला दिगार, मजदूर नेता साघु बाउरी, मकोली ओपी प्रभारी संजय स

Aug 12, 2024 - 14:35
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-12-at-6.18.45-PM.jpeg

फुसरो नगर परिषद स्थित सेंट्रल कॉलोनी फुटबॉल ग्राउंड में सोमवार को सेंट्रल कॉलोनी परिवार की ओर से चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उदघाटन नप फुसरो के पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, आरसीएमएम के एरिया सचिव शिवनंदन चौहान, समाजसेवी भोला दिगार, मजदूर नेता साघु बाउरी, मकोली ओपी प्रभारी संजय सिंह आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यहां उद्घाटन मैच स्वर्गीय सरवन दिगार तीन नंबर घौडा बनाम सरना क्लब नावाडीह के बीच खेला गया। जिसमें मां सरना क्लब नावाडीह बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए 2-1 गोल से विजयी रहा। मुख्य अतिथि छेदी नोनिया ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास होता है। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलने व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में आगे आने की जरूरत है। आयोजन समिति के राहुल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 15 अगस्त को खेला जाएगा। विजेता टीम को 31000 व पुरस्कार एवं उपविजेता टीम को 25000, तृतीय को 7000 व चतुर्थ स्थान पर आने वाले टीम को पांच हजार रुपये दिया जाएगा। प्रतियोगिता मे 32 टीम शामिल होगी। 15 अगस्त को फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उपस्थित रहेंगे। मौके पर बिहारी चौहान, मेराज गुडविल, अमित सिंह कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान सहित महेंद्र कुमार चौहान, राजनंदन चौहान, जितेंद्र राय, विकास चौहान, अमन चौहान, गोलू चौहान, विशाल पासवान और दीपक चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User