बोकारो थर्मल : स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

रिपोर्ट : भुनेश्वर प्रजापति डीवीसी बोकारो थर्मल में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन की ओर से बोकारो क्लब में आज स्थानीय बच्चों एवं डीवीसी कर्मियों के बच्चों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में ब

May 24, 2025 - 13:22
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-23-at-7.43.42-PM.jpeg

रिपोर्ट : भुनेश्वर प्रजापति

डीवीसी बोकारो थर्मल में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन की ओर से बोकारो क्लब में आज स्थानीय बच्चों एवं डीवीसी कर्मियों के बच्चों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रबंधक (मानव संसाधन) संज्ञा दास, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) एस ए अशरफ, शाहिद इकराम, विनय कुमार, दीनानाथ शर्मा एवं खेल प्रशिक्षक शिबू कुमार की देखरेख में संपन्न हुई ।

प्रतियोगिता के‌ निर्णायक के रूप में बोकारो थर्मल की मिस आरती कुमारी एवं कथारा के श्री गौरव कुमार रहें। बच्चों द्वारा स्वच्छता से संबंधित एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई गई । बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी क्लब में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User