वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार, 8 दोपहिया वाहन बरामद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना नंदग्राम पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहाँ वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया ह। खुलासा करते हुए पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें और 1 स्कूटी बरामद की गई है

May 24, 2025 - 13:11
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-23-at-6.13.46-PM.jpeg

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना नंदग्राम पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहाँ वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया ह। खुलासा करते हुए पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें और 1 स्कूटी बरामद की गई हैं, जो अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई थीं। दरअसल, 25 मार्च 2025 को उवैश कुरैशी नाम के व्यक्ति ने राजनगर एक्सटेंशन से अपनी स्कूटी (UP-14-EW-5583) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद थाना नंदग्राम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और लोकल इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। 23 मई को मुखबिर की सूचना पर मछली गोदाम के पास चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान, सोनू पुत्र दलजीत निवासी दीनागढ़ी, तरुण उर्फ अप्पू पुत्र ललित कुमार, चिराग पुत्र मुकेश के रूप में हुई हैं, जोकि सभी गाज़ियाबाद के रहने वाले हैं। वहीं, इनमें एक आरोपी नाबालिग भी बताया गया हैं। इसके अलावा मुख्य आरोपी सोनू पर पहले से ही चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पिछले तीन महीनों से लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ये लोग फर्जी नंबर प्लेट लगाकर रेकी करते और सुनसान जगहों से वाहन चुरा लेते। थाना नंदग्राम पुलिस की यह कार्रवाई अपराध पर लगाम कसने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही हैं। फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User