भाजपा जिला प्रतिनिधि बनाए गए राज नरायन व अमावां से मंडल अध्यक्ष मंजेश

रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2027 के चुनाव को लेकर अभी से रणनीति शुरू कर दी है और अपने पदाधिकारी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने निचले स्तर पर कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के चलने वाले अपने उन कर्मठ पदाधिकारियों को विभिन्न पदों से सुशोभित करते हुए प्

Dec 30, 2024 - 13:31
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-30-at-4.59.23-PM.jpeg

रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2027 के चुनाव को लेकर अभी से रणनीति शुरू कर दी है और अपने पदाधिकारी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने निचले स्तर पर कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के चलने वाले अपने उन कर्मठ पदाधिकारियों को विभिन्न पदों से सुशोभित करते हुए प्रदेश कमेटी ने सूची जारी की है। जिसमें सदर तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अमावां के पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को हटाकर इस बार तेज तर्रार युवाओं को चयनित किया है। जिसमे मंडल अध्यक्ष के रूप में महामंत्री रहे, मंजेश सिंह को अमावां मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, तो वही जिला प्रतिनिधि के रूप में राज नारायण मौर्य का चयन किया गया है। राजनारायण पूर्व में अमावां से पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के सहयोगी रहे व महामंत्री पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं तथा अमावां ब्लाक से ही 2 बार जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। जिसमें अच्छे मत हासिल किए थे, राज नारायण स्थानीय नेता के साथ-साथ समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। समाज में अच्छी खासी पकड़ के चलते। आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

सामाजिक दायरा और कद भी लगातार बढ़ाने के साथ-साथ पार्टी के साथ 2014 से लगातार सक्रिय सदस्य के रूप में निरंतर काम कर रहे हैं। इस दौरान कुछ दिनों के लिए पार्टी से मतभेद भी हुआ लेकिन उच्च नेताओं के समझाने के बाद फिर से पार्टी के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। जनता के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और हर संभव मदद देने का भी प्रयास करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User