दुष्कर्म पीड़िता ने थाने से सुनवाई न होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली में ऊंचाहार थाने की पुलिस महिला सशक्तिकरण के दावों को धता बता रही है। यहां की दुष्कर्म पीड़िता ने थाने से कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 30 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेल

Dec 30, 2024 - 13:37
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-27.jpg

रायबरेली में ऊंचाहार थाने की पुलिस महिला सशक्तिकरण के दावों को धता बता रही है। यहां की दुष्कर्म पीड़िता ने थाने से कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 30 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने थाने से सुनवाई न होने पर एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में मामले की शिकायत की थी।

https://youtu.be/4gAu1ngs71g

जिस पर थाने की पुलिस ने आरोपी से साथ गांठ कर पुलिस ने कार्रवाई न करते हुए सलाह का दबाव बनाने लगी पीड़िता ने दिए गए शिकायती पत्र में आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात कही है। फिर भी थाने से सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने न्याय का भरोसा दिलाते हुए आरोपी पर कार्यवाही का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User