भाजपा फुसरो नगर की बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर की बैठक अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में हुई। बैठक की अध्यक्षता फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव एवं संचालन महामंत्री रमेश स्वर्णकार ने किया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के बोकारो जिला अध्यक्ष भगत यादव एवं पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल मौजूद थे। ब

Jan 28, 2024 - 07:45
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-28-at-6.38.18-PM.jpeg

भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर की बैठक अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में हुई। बैठक की अध्यक्षता फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव एवं संचालन महामंत्री रमेश स्वर्णकार ने किया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के बोकारो जिला अध्यक्ष भगत यादव एवं पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल मौजूद थे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 4 फरवरी को धनबाद में कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। बताया गया कि धनबाद हवाई अड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में फुसरो नगर मंडल से हजारों कार्यकर्ता सामिल होने जायेंगे। बैठक के दौरान फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव के पहल पर फुसरो नगर के वार्ड 28 निवासी मुकेश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोग पार्टी में शामिल हुए। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगरनाथ राम, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामकिंकर पाण्डेय, भाई प्रमोद सिंह, जिला मंत्री विक्रम पांडेय, वरीय भाजपा नेता मधुसुदन सिंह, धनेश्वर महतो, मदन गुप्ता, चंदन राम, वीणा देवी, भरत वर्मा, दिनेश रवि, देव नारायण महतो, अनिल गुप्ता, महेद्र सिंह, अंजनी सिंह, राम तॉती, सुरज सिंह, लाल मोहन महतो, रंजन सिंह, नितेश सिंह, भैरव महतो, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User