भारतीय मजदूर संघ के बोकारो जिला मंत्री बने बेरमो के ललन मल्लाह, लोगो ने दी बघाई

बेरमो के ढोरी खास निवासी ललन मल्लाह भारतीय मजदूर संघ के बोकारो जिला मंत्री बनाए जाने पर बघाई देने वाले का ताता लगा हुआ है। भारतीय मजदूर संघ जिला बोकारो के नवनियुक्त जिला मंत्री ललन मल्लाह ने प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है। निश्चित

May 30, 2024 - 11:30
Updated: 2 years ago
0 0
sabji.jpg

बेरमो के ढोरी खास निवासी ललन मल्लाह भारतीय मजदूर संघ के बोकारो जिला मंत्री बनाए जाने पर बघाई देने वाले का ताता लगा हुआ है। भारतीय मजदूर संघ जिला बोकारो के नवनियुक्त जिला मंत्री ललन मल्लाह ने प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है। निश्चित रूप से वे और उनकी टीम उस पर खरा उतरेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि श्रमिक साथियों को एकजुट करना उनको मिनिमम वेजेस, बोनस, पीएफ ईएसआई मिले यह सुनिश्चित कराना, किसी भी स्थिति में श्रमिकों का शोषण ना हो यह निश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। बघाई देने वाले सीसीएल जेसीसी सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा सहित ढोरी क्षेत्र के विनय कुमार सिंह, कुलदीप, भुनेश्वर यादव, प्रमिला देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, ज्योति,बंसती देवी, सरिता देवी, सीमा देवी, कौशल्या देवी, देवकी देवी, नीरा देवी, लक्ष्मी देवी, नुनुचंद महतो, अजय सिंह, प्रमोद शर्मा, बिरेन्द्र गुप्ता, प्रमोद कुमार गौतम, मिथलेश चौहान, शरद कुमार, संदीप उराँव, गब्बर सिंह आदि शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User