भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हितों की बात करनेवाला संगठन : रवींद्र पांडेय

भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला का एक दिवसीय अधिवेशन फुसरो में संपन्न भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला का एक दिवसीय अधिवेशन फुसरो के ढ़ोरी खास स्थित सीसीएल सीकेएस कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता महेश राय एवं संचालन संत सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विभाग प्रमुख घनबाद और बोकारो रविं

May 26, 2024 - 13:00
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-26-at-5.59.19-PM.jpeg

भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला का एक दिवसीय अधिवेशन फुसरो के ढ़ोरी खास स्थित सीसीएल सीकेएस कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता महेश राय एवं संचालन संत सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विभाग प्रमुख घनबाद और बोकारो रविंद्र कुमार मिश्रा, झारखंड, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा केवट की गरिमामय उपस्थित रही। सर्वप्रथम मंचासीन पदाधिकारियों के द्वारा भारत माता, विश्वकर्मा भगवान एवं श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप कर किया गया। मंचासीन सभी प्रदेश पदाधिकारी का स्वागत जिला बोकारो के सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र देकर किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि बीएमएस राष्ट्र हित, उद्योग हित के बाद श्रमिक हित की बात करने वाला संगठन है। यह गैर राजनीतिक संगठन है, जो देश में प्रथम नंबर पर है। देशभर में पांच हजार से अधिक इकाइयां कार्यरत है। इसके उपरांत झारखंड, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राय जी के द्वारा संगठन विस्तार हेतु पर चर्चा की गई। उन्होने कार्यकर्ताओं को समय का पालन एवं अनुशासित रहने का मार्गदर्शन दिया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा केवट के द्वारा भी जिला के कार्यकर्ताओं को भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति पर विशेष ध्यान देने का मार्गदर्शन दिया गया। विभाग प्रमुख घनबाद और बोकारो रविंद्र कुमार मिश्रा जी के द्वारा विगत दो वर्ष कार्यकाल में किए गए कार्यवृत का प्रतिवेदन समर्पित किया गया जिसे अधिवेशन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत माता की जय करते हुए पास किया गया। उसके उपरांत जिला अध्यक्ष के द्वारा पुरानी कमेटी को भंग करने की घोषणा की गई और नई कमेटी गठन हेतु चुनाव अधिकारी के रूप में विभाग प्रमुख घनबाद और बोकारो रविंद्र कुमार मिश्रा जी के द्वारा 2024-26 हेतु नई कमेटी की घोषणा की गई।

जिसमे अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश राय, उपाध्यक्ष अनिमेश गिरी, अंबिका प्रसाद, अनिता देवी, संत चौहान व उमेश दूबे, मंत्री ललन मल्लाह सह मंत्री मनोज कुमार सिंह, श्रीमती रेखा देवी, मुकेश ओझा व अनामिका कुमारी, कोषाध्यक्ष महेश राय, सह कोषाध्यक्ष निमाई दास संगठन मंत्री संत सिंह, कार्यसमिति सदस्य भरत पटेल -ओम प्रकाश मिश्रा, अशोक सोरेन,सुरेश मंडल, अभय तिवारी ,शाहिद इकाराम, फुलेश्वर माझी, संजय कुमार, गब्बर सिंह आदि शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User