सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन पाठक के निधन पर शोक की लहर

मेदिनीनगर : सदर प्रखंड के जमुने निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन पाठक का निधन रविवार को तीन बजे अपराह्न में अपने निवास स्थान पर हो गया। वे बिगत एक सप्ताह पूर्ब गिर गए थे इससे उन्हें गम्भीर चोट लगा था । उनको बेहतर इलाज के लिए सैम्फोर्ड हॉस्पिटल रांची व पारस हॉस्पिटल राँची में ले जाया गया था। जहाँ चिक

May 26, 2024 - 12:55
Updated: 2 years ago
0 0
sichak.jpg

मेदिनीनगर : सदर प्रखंड के जमुने निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन पाठक का निधन रविवार को तीन बजे अपराह्न में अपने निवास स्थान पर हो गया। वे बिगत एक सप्ताह पूर्ब गिर गए थे इससे उन्हें गम्भीर चोट लगा था । उनको बेहतर इलाज के लिए सैम्फोर्ड हॉस्पिटल रांची व पारस हॉस्पिटल राँची में ले जाया गया था। जहाँ चिकित्सको ने स्थिति को गम्भीर बताया था तथा घर ले जाने की सलाह दिया गया था। वे काफी अस्वस्थ हो गए थे। उनका फिलवक्त इलाज नारायण अस्पताल मेदिनीनगर में डॉ गौरव अग्रवाल के देख रेख में चल रहा था। वे मंगलवार से वेंटिलेशन पर थे। रविवार को चिकित्सक के द्वारा उनका हालत नाजुक बताया गया था तथा घर ले जाने की सलाह दी गई थी। उनके पुत्र लोग 2:30 बजे अस्पताल से घर ले आए थे । वे 3:00 बजे दिन में दम तोड़ दिए।स्वर्गीय पाठक के चार पुत्र हैं । उनका अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उनके आकस्मिक निधन पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के राम कुमार पांडेय,संतोष कुमार पांडेय, अनिल मिश्र, मनोज पाठक, अमर मिश्र, सतेंद्र पाठक, रविन्द्र पाठक, वीरेंद्र पाठक, नरेंद्र पाठक, देवेंद्र पाठक, विनोद पाठक, प्रभात मिश्र, अमित मिश्रा, अभिषेक पाठक समेत, दर्जनो लोगो ने गहरी सम्बेदना ब्यक्त किया है। लोगो ने कहा कि स्वर्गीय पाठक सच्चे दिल के इंसान थे। वे काफी विनम्र मृदुभाषी, सहज स्वभाव के ब्यक्ति थे।उनके आकस्मिक निधन से ब्राह्मण समाज को अपूरणीय क्षति पहुँची हैं। भगवान परिवार के लोगों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User