मजदूर का बेटा किसी से डरेगा नही : प्रकाश सिंह

पुलिस के नोटिस का जवाब देने थाना पहुंचे भाजपा नेताथाना मे आवेदन देकर सुरक्षा प्रदान करने की लगाई गुहार बेरमो थाना में शनिवार को काफी गहमागहमी का माहौल रहा। यहां भाजपा नेता प्रकाश सिंह पुलिस के नोटिस का जवाब देने पहुंचे थे। बेरमो थाना में करीब आधा घंटा तक हुई इस पूछताछ के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि

Mar 16, 2024 - 11:10
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-16-at-4.24.51-PM.jpeg

बेरमो थाना में शनिवार को काफी गहमागहमी का माहौल रहा। यहां भाजपा नेता प्रकाश सिंह पुलिस के नोटिस का जवाब देने पहुंचे थे। बेरमो थाना में करीब आधा घंटा तक हुई इस पूछताछ के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता कानून का पालन करने वाले अनुशासित लोग हैं। ऐसे में उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद है। बताते चले कि बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह के निजी सहायक रोशन सिंह ने बेरमो थाना में 10 मार्च को आवेदन देकर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह पर सोशल मीडिया के माध्यम से बेरमो विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए बेरमो थाना में शिकायत दर्ज करवाया था। वहीं भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने थाना मे आवेदन देकर सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। कहा है कि क्षेत्र में उनके बढ़ते प्रभाव से विरोधी परेशान है और कभी भी उनको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सामाजिक कार्य करने से विरोधियों में बेचैनी है। जिससे मैं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए सुरक्षा मुहैया करने की मांग की है। कहा कि मजदूर का बेटा किसी से डरेगा नहीं। बेरमो से काँग्रेस से मुक्त करना है। भाजपा फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, महामंत्री टुनटुन तिवारी एवं रमेश स्वर्णकार, मंडल मंत्री अंजनी सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बोकारो ज़िला मंत्री रामु तांती, भाजपा फुसरो मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंदन राम, भाजपा नेत्री गुरूवारी देवी, गीता देवी, पुष्पा देवी, कौशल कुमार, चंदन चौहान, अभिषेक पांडेय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User