सीसीएल के सुरक्षा कर्मियों की छापेमारी से कोयला चोरो मे हड़कंप

शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे कथारा मुख्य महाप्रबंधक के आदेशानुसार बोकारो थर्मल थाना गस्ती दल, क्षेत्रीय गस्ती दल एवं जरंगडीह कोलियरी गस्ती दल संयुक्त रूप से जरांगडीह कोलियरी, कांटा घर एवं जरंगडीह क्रेसर के बगल में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान गस्ती दल को देखते

Mar 16, 2024 - 11:03
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-16-at-4.19.12-PM.jpeg

शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे कथारा मुख्य महाप्रबंधक के आदेशानुसार बोकारो थर्मल थाना गस्ती दल, क्षेत्रीय गस्ती दल एवं जरंगडीह कोलियरी गस्ती दल संयुक्त रूप से जरांगडीह कोलियरी, कांटा घर एवं जरंगडीह क्रेसर के बगल में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान गस्ती दल को देखते ही कोयला चोर भाग खड़े हुए । जिसमे अवैध कोयला से लदा 1 मोटर साइकिल एवं 2 साइकिल को जप्त कर पूर्ण रूप से छतिग्रस्त कर दिया गाय। इसके पश्चात लगभग 40 से 45 अवैध कोयला से भरा बोरा को फाड़ दिया गया, साथ ही बरामद कोयला को जरांगडीह कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया।

जिसका वजन लगभग 5 टन बताई गई है। इस छापेमारी दल मे इबरार हुसैन क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी कथारा क्षेत्र, नागेश्वर नोनिया ASSI, देवांसु कुमार HSG, हेलेरियस कुजूर जरांगडीह कोलियरी सुरक्षा प्रभारी, मुकेश सिंह JHG, सरस्वती हंसदा JHG, चमेली कुमारी JHG, सक्रिया कुमारी JHG एवं बीटीपीएस थाना गस्ती दल भी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User