महिला की जमीन पर दबंग विपक्षियों ने जबरन बनवा लिया घर, न्याय के लिए पीड़िता भटक रही दर-दर

रायबरेली में योगी सरकार की सख्त कार्यशैली के बाद भी भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है। जिला प्रशासन का एंटी भू माफिया गठन निष्क्रिय होने से भूमाफियाओं का बोलबाला देखने को मिल रहा है। पीड़ित महिला की जमीन पर दबंग विपक्षियों ने जबरन घर बनवा लिया। जिसको लेकर पीड़िता अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। लेकिन उ

Mar 13, 2024 - 12:09
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-13-at-5.29.08-PM.jpeg

रायबरेली में योगी सरकार की सख्त कार्यशैली के बाद भी भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है। जिला प्रशासन का एंटी भू माफिया गठन निष्क्रिय होने से भूमाफियाओं का बोलबाला देखने को मिल रहा है। पीड़ित महिला की जमीन पर दबंग विपक्षियों ने जबरन घर बनवा लिया। जिसको लेकर पीड़िता अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है पीड़िता ने डीएम एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 13 मार्च 2024 दिन बुधवार को रायबरेली जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के मिल्खा साहब गांव की रहने वाली प्रेमा देवी ने जिला अधिकारी कार्यालय व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके दबंग विपक्षियों ने जबरन उसकी जमीन पर घर बनवा लिया। जिसको लेकर कई बार मामले का शिकायती पत्र दिया गया। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की । यही नहीं प्रशासन जबरन घर पर नोटिस चिपका देती है और फर्जी तरीके से जेल भेजने की धमकी भी देती है। जिसको लेकर पीड़िता ने आज डीएम एसपी से शिकायतकर न्याय की गुहार लगाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User