सड़क निर्माण मे भारी लुट का लग रहा है आरोप, मिट्टी पर ही हो रही है सड़कों की ढलाई

ऐसे बनते है बेरमो विधानसभा मे सड़के, देखने वाला कोई नहीं स्वाभाविक बात है कि ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों पर तब और उंगलियां उठनी शुरू हो जाती है। जब कार्य के दौरान भारी गड़बड़ी खुले आंखो से दिखाई देने लगती है। मगर पर हैरानी तब और बढ़ जाती है जब इस भ्रष्टाचार और लुट को रोकने व देखने वाला कोई दुर द

Mar 13, 2024 - 11:56
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-13-at-4.42.47-PM.jpeg

स्वाभाविक बात है कि ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों पर तब और उंगलियां उठनी शुरू हो जाती है। जब कार्य के दौरान भारी गड़बड़ी खुले आंखो से दिखाई देने लगती है। मगर पर हैरानी तब और बढ़ जाती है जब इस भ्रष्टाचार और लुट को रोकने व देखने वाला कोई दुर दुर तक नजर ना आये। इसी तरह का एक मामला इन दिनों बेरमो विधानसभा मे देखने को मिल रहा है। यहां निर्माण होने वाले सड़क की गुणवत्ता की बाते तो दुर जमीन को समतल कर उस पर ही सिधे सिधे ढलाई की जा रही है। बताता चलू की यह सड़क बेरमो विधानसभा कुमार जयमंगल सिंह के करकमलो से पुरे तामझाम के साथ शिलान्यास किया गया था और मौके पर विधायक श्री सिंह ने यह दावा भी किए थे कि कार्य की गुणवत्ता से किसी तरह का कोई समझौता हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मगर कार्य आरंभ होते ही दावों की हकीकत सभी के सामने आ गया जो इतना भयवह है। जिसकी कल्पना सिधे सिधे लुट से की जानी चाहिए। यह सड़क जारंगडीह 16 नंबर अस्पताल होता हुआ असनापानी को जोड़ता हुआ खेतको पुल तक निर्माण होना है। हालांकि कार्य जैसे तैसे संवेदक पुरा करने की जुगत भिड़ा रहे हैं मगर कार्य की गुणवत्ता इतना घटिया व निम्न दर्जे का है कि बार बार कार्य रोका जा रहा है मगर मानों ठेकेदार ने भी तय कर लिया हो कि कार्य तो वे अपनी मनमर्जी से ही करेगे उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ज्ञात हो कि किसी भी सड़क निर्माण के पुर्व निचे ईट की सोलिंग की जाती और फिर ढलाई किया जाता है ताकि सड़के मजबूत और टिकाऊ हो मगर इस सड़क निर्माण मे ऐसा कुछ भी देखने को नही मिल रहा है। संवेदक द्वारा जमीन को समतल व साफ कर सिधे सिधे मिट्टी पर ही सड़क निर्माण कर दिया जा रहा है, जो सुखते ही पपड़ी बन कर बाहर आ जा रहा है। इस घटिया कार्य का स्थानीय लोगो ने कई बार विरोध किया मगर संवेदक के सेहत पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। संभवता आप सहज ही समझ सकते है, कि संवेदक विभाग और जन प्रतिनिधियों के बीच कितना सांठगांठ है, कि आज तक इसे देखने तक कोई नही आया जांच की बाते तो दुर। निश्चित तौर पर यहां आप कह सकते है कि बेरमो विधानसभा मे होने वाले विकास कार्यो मे संवेदक को लुट मे छुट मिली हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User