महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली 51 महिलाओं को किया गया सम्मानित

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। माधव सेवा संस्थान के तत्वाधान मे हुए कार्यक्रम का उदघाटन संस्था के संरक्षक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष चौहान, समाजसेवी शैलेन्द्र अग्निहोत्

Mar 09, 2024 - 03:45
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-09-at-8.56.31-AM.jpeg

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। माधव सेवा संस्थान के तत्वाधान मे हुए कार्यक्रम का उदघाटन संस्था के संरक्षक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष चौहान, समाजसेवी शैलेन्द्र अग्निहोत्री, राइजिंग चाइल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उदघाटन करने के उपरांत अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि भारत सरकार ने नारी शक्तिवन्दन अधिनियम लागू कर के महिलाओं का मान बढ़ाया है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद की योग्य और हुनरमंद महिलाओं तथा बच्चों को प्रदेश स्तर पर बेहतर अवसर प्रदान किए जाएँगे। संस्था की अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी ने आई हुई महिलाओं और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के कारण जहां लिंगानुपात में सुधार हुआ है। वहीं जब से तीन तलाक के खिलाफ़ कनून आया है तब से 80 प्रतिशत तलाक के मामलों मे कमी आई है, जो महिलाओं के लिए सार्थक और सफल संकेत है। कार्यक्रम में पंकज द्विवेदी, नीति अग्निहोत्री, व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, डॉ. संतलाल, महेन्द्र अग्रवाल, स्मृति सिंह, आशा श्रीवास्तव, डॉ. रवि प्रताप सिंह ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। संचालन आलोक श्रीवास्तव द्वारा किया गया। चिकित्सा, शिक्षा, व्यापार, निःशुल्क कानूनी सेवा, बेज़ुबान जीवों के लिए समर्पण, पत्रकारिता तथा समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफल रहीं महिलाओं में प्रिया पांडेय, क्षमता मिश्रा, निधि मित्रा, प्रिया मिश्रा, नीलम यादव, सीमा श्रीवास्तव, ज्योति गुप्ता, फ़ातिमा सुल्ताना, आकांक्षा सिंह, ख़ुशी सिंह, अर्चना कौशल, कंचन सारंगी, निधि राजपूत, सदफ़ ख़ान, प्रियंका श्रीवास्तव, भावलीन चावला सहित 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ऊषा किरन सिंह, स्मृति शुक्ला का सहयोग सराहनीय रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User