महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं रोजगार से जोड़ना ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य : अम्ल

गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत होसिर पश्चिमी पंचायत सचिवालय भवन सभागार में सुकन्या सामाजिक जनसहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमिटी के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया। कार्यक्रम मंच के संचालन झारखंडसमृद्धि ट्रस्ट सचिव सह मुखिया पीए रंजीत कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूपमें उपस्थित ट्रस्ट क

Feb 04, 2024 - 09:43
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-04-at-5.07.52-PM.jpeg

गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत होसिर पश्चिमी पंचायत सचिवालय भवन सभागार में सुकन्या सामाजिक जनसहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमिटी के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया। कार्यक्रम मंच के संचालन झारखंडसमृद्धि ट्रस्ट सचिव सह मुखिया पीए रंजीत कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूपमें उपस्थित ट्रस्ट कमिटी संस्थापक अमल दास ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व सभी को रोजगारसे जोड़ना ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। इसके अलावा उन्होंने ट्रस्ट से सम्बंधित लोगो को विस्तृत जानकारी दिया और कहा कि एसोसिएट हर पंचायत क्षेत्र में काम कर रहे हैं, लेकिन अब उस काम को ऑनलाइन कर दियागया है। उक्तकार्य के लिए मोबाइल ऐप द्वारा भी ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा कई पंचायत क्षेत्र में अभी तक एसोसिएट नहीं बन पाए हैं और वे लोग इस कार्यशाला के द्वारा विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम को समाजसेवी प्रमानन्द प्रजापति, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष प्रजापति, वार्ड सदस्य राजेश्वर साव शिक्षिका सरिता कुमारी, महावीर दास आदि नेभी संबोधित किया। यहां कार्यक्रम उपरांत संस्थापक अमल दास जी को बुक्के भेंटकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, रोहित रविदास, मनोज रविदास, एसोसिएट की कंचन कुमारी, विनीता देवी, पायल कुमारी, सावित्री देवी गीता देवी, परमेश्वर रविदास के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User