जेबीकेएसएस के पांच पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक

गिरीडीह से जयराम महतो को सांसद बनाने की रणनीति बनी बोकारो थर्मल-नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के पिपराडीह में जेबीकेएसएस के बरइ, पलामू, कंजकिरो,गोनियाटो व काछो पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो की अध्यक्षता व दिनेश सिंह की संचालन में हुआ। बैठक को

Feb 04, 2024 - 09:47
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-04-at-5.11.57-PM.jpeg

बोकारो थर्मल-नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के पिपराडीह में जेबीकेएसएस के बरइ, पलामू, कंजकिरो,गोनियाटो व काछो पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो की अध्यक्षता व दिनेश सिंह की संचालन में हुआ। बैठक को संबोधित करते डुमरी विधानसभा पर्यवेक्षक अमीत महतो ने कहा कि गिरीडीह से जयराम महतो को सांसद 2024 में बनाना है। जिसके लिए हर बुथ में 14 सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा । वे सदस्य घर घर जाकर जेबीकेएसएस के विचार को रखेंगे। वहीं प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो ने कहा कि जयराम महतो जन जन की आवाज बन गया है, आवाज दिल्ली में आवाज उठाने के लिए जयराम महतो को गिरीडीह से सांसद बनाने की अपील किया। जेबीकेएसएस सक्रिय सदस्य सह पुर्व‌मुखिया योगेन्द्र कुमार रंजन ने कहा कि जन जन तक टाइगर जयराम महतो की बातें पहुंचा कर अपने हक व अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने की बात कही। मौके पर खगेंद्र महतो, योद्धा महतो, संजय महतो, खेमलाल महतो, भैरो महतो, महेंद्र शर्मा, सरेंद्र महतो, मोहन महतो, महेंद्र महतो, झारखंड खतियानी पत्रकार मंच के रामचन्द्र अंजाना, झारखंड खतियानी बुद्धिजीवी मंच के उमेश उजागर, काशी महतो, समाजसेवी नारायण महतो, परमेश्वर तुरी, उमाचरण महतो सहित कई थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User