राजेंद्र बाबू द्वारा मिले संस्कार संगठन की शक्ति

अनूप बाबू के नेतृत्व में कोयला मजदूर का भविष्य सुरक्षित : अजयसेवा और सम्मान संगठन का धर्म : राजेश कथारा स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार सिंह ने किया संचालन दयाल यादव धन्यवाद ज्ञापन

Feb 04, 2024 - 09:52
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-04-at-5.21.04-PM.jpeg

कथारा स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार सिंह ने किया संचालन दयाल यादव धन्यवाद ज्ञापन राजेश शर्मा ने की। बैठक में मजदूर समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा संगठन के मजबूती संगठन का सदस्यता आदि मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई, साथ ही राहुल गांधी जी के बेरमो विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष प्रकट किया गया। आगामी 27 मार्च को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का दूसरा स्थापना दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार सिंह ने कहा राजेंद्र बाबू द्वारा मिले संस्कार संगठन की शक्ति है। रात दिन मजदूर किसान युवा के साथ बेरमो के विकास में अनुप बाबू जो अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। जिससे विकास की गंगा बह रही है। इनकी लग्न शीलता और कर्मठता से कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है। सिंह ने कहा संगठन मजदूरों के हमेशा सुख दुख में खड़ा रहकर अपने दायित्व का निर्वाह करने के लिए वचनबद्ध है। मजदूरों का विश्वास संगठन के ऊपर बना रहे संगठन के हर पदाधिकारी एवं सदस्यों का कर्तव्य है। जो श्रमिक संगठन पर विश्वास करते हैं उनके सुख-दुख में संगठन परिवार की भूमिका का निर्वाह करता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वेदव्यास चौबे दयाल यादव राजेश शर्मा धनेश्वर यादव इस्लाम अंसारी रंजीत सिंह कलीम अंसारी देवाशीष आश एन के त्रिपाठी प्रमोद यादव सुरेश महतो सुजीत मिश्रा बिंदु चंद हेंब्रम बलराम गोप रवि कुमार सूर्यकांत त्रिपाठी विजय नायक पिंटू राय तुलसी रामकुमार मिश्र श्याम सुंदर पंचराम महिला नेत्री सविता सिंन्हा उत्तरी देवी सहित अन्य शामिल थे। कार्यक्रम में महाप्रबंधक कार्यालय से अवकाश प्राप्त कर्मचारी सुब्रत बनर्जी का संगठन के द्वारा शाल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान समारोह किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User