मारपीट के मामले में करवाई न करने पर बछरावां पुलिस के खिलाफ एसपी से की शिकायत

रायबरेली में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पीड़ितों को लाठी डंडों व लोहे की रॉड से जमकर मारा पीटा है। जिससे पीड़ित घायल भी है। घायल अवस्था में ही पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और बछरावां थाने की पुलिस पर कार्रवाई न करने को लेकर एसपी से शिकायत की गई है। आपको बता दे कि आज द

Jul 06, 2024 - 12:35
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240706-WA0023.jpg

रायबरेली में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पीड़ितों को लाठी डंडों व लोहे की रॉड से जमकर मारा पीटा है। जिससे पीड़ित घायल भी है। घायल अवस्था में ही पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और बछरावां थाने की पुलिस पर कार्रवाई न करने को लेकर एसपी से शिकायत की गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के केसर खेड़ा गांव की रहने वाली शिवदुलारी ने अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने जमकर लाठी डंडों का लोहे की रात से मारा पीटा है। जिससे उसकी मां के सर में गंभीर चोटें आई है मामले को लेकर बछरावां थाने की पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया था, लेकिन थाने की पुलिस ने अभी तक ना तो मुकदमा दर्ज किया है ना ही किसी तरह की विपक्षों पर कोई कार्रवाई की है। पीड़िता ने सपा को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि दबंग पड़ोसी विपक्षों द्वारा उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता का कहना है कि बछरावां पुलिस भी मामले में सुलह करने का दबाव बना रही है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है और बछरावां थाने की पुलिस पर भी कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User