हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय परिसर में जहरीला सांप निकलने से मचा हड़कप
रायबरेली के हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया लगातार निकल रहे सांपों से आवासीय परिसर में अपराध अफरा तफरी का माहौल व्याप्त है। आपको बता दे कि आज दिनांक 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार को रायबरेली जनपद के हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक एक जहरीला सांप आवा
रायबरेली के हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया लगातार निकल रहे सांपों से आवासीय परिसर में अपराध अफरा तफरी का माहौल व्याप्त है। आपको बता दे कि आज दिनांक 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार को रायबरेली जनपद के हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक एक जहरीला सांप आवासीय परिसर में निकल आया। जिससे परिसर में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया दो दिनों से हो रही बारिश के चलते उमस और गर्मी की वजह से लगातार सांपों के निकलने का सिलसिला यहां आवासीय परिसर में जारी है। निकल रहे सांपों के दर से आवास में रह रहे अधिकारियों व कर्मचारियों का जीना दुश्वार हो गया है। कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि रोजाना यहां पर सांप निकल रहे हैं। जिसकी वजह से घर के लोगों और बच्चों में भय व्याप्त है लगातार सांप निकालने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)