सदर तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, फरियादियों की सुनी गई समस्याएं

रायबरेली में योगी सरकार की शक्ति के बाद डीएम एसपी के निर्देश पर एसडीएम सदर व सीओ सिटी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के शिकायती पत्रों पर सुनवाई की गई। आपको बता दे कि आज दिनांक 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार को सदर तहसील के एसडीएम मिथिलेश

Jul 06, 2024 - 12:50
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240706-WA0025.jpg

रायबरेली में योगी सरकार की शक्ति के बाद डीएम एसपी के निर्देश पर एसडीएम सदर व सीओ सिटी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के शिकायती पत्रों पर सुनवाई की गई। आपको बता दे कि आज दिनांक 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार को सदर तहसील के एसडीएम मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर पुलिस विभाग व प्रशासन द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सदर तहसील क्षेत्र से करीब 20 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से चार शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया बाकी अन्य शिकायती पत्रों के लिए टीम बनाकर मामलों की जांच कर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से क्षेत्राधिकार नगर अमित सिंह भदोखर थाना प्रभारी शिवाकांत पांडे कोतवाली नगर प्रभारी राजेश सिंह, मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह सहित अन्य चौकी प्रभारी व तहसील के तहसीलदार नायक तहसीलदार राजस्व निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे सबसे ज्यादा शिकायती पत्र जमीनी विवाद को लेकर आज सदर तहसील में पहुंचे थे। एसडीएम ने कहा कि बारिश को देखते हुए हो रहे जल भराव की निकासी के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User