मुठभेड़ में 3 बदमाशों को लालगंज थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक पुलिस की शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमे एक बदमाश में पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली से घायल हुए बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। कुल 3 बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह तीनों रायबर

Apr 25, 2025 - 14:33
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-19.jpg

रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक पुलिस की शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमे एक बदमाश में पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली से घायल हुए बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। कुल 3 बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह तीनों रायबरेली में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार की रात को थाना लालगंज क्षेत्र के फतेहपुर रोड पर अम्बारा पश्चिम मोड़ के पास एसओजी व सर्विलांस के साथ थाना लालगंज पुलिस ने चैकिंग लगा रखी थी। पुलिस की इनके आने की भनक पहले से थी। फतेहपुर की तरफ से 3 संदिग्ध लोग पल्सर बाइक से आते दिखे। पुलिस को देख कर यह सभी भागने लगे। अभियुक्तों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया जबाकी एक ने पीछा कर रही पुलिस पर फायर किया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। जिनमे से उस अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई।

एडिशनल एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने वाले अभियुक्त की पहचान आदित्य वर्मा पुत्र चन्द्र किशोर वर्मा निवासी मिलिट्री कैम्प थाना जूही जनपद दक्षिणी कमिश्नरेट कानपुर नगर है। जिसे उपचार के लिये पहले सीएचसी लालगंज ले जाया गया। वहाँ चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं इस मुठभेड़ में दीपक कश्यप उर्फ राजेश पुत्र नवल किशोर निवासी ईडब्ल्यूएस 1550/131 रतनपुर कालोनी थाना पनकी कमिश्नरेट कानपुर नगर और अंकित उर्फ पवन पुत्र किशोरी लाल निवासी एफ ब्लाक रतनपुर कालोनी थाना पनकी कमिश्नरेट कानपुर नगर को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 2 अदद तमंचा, 1 अदद खोखा (315 बोर ) और 3 अदद जिंदा कारतूस ( 315 बोर ) के साथ लूट से सम्बंधित माल बरामद हुआ है। इस मुठभेड़ में कोई पुलिस कर्मी घायल नही हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User