पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के खिलाफ रायबरेली में जोरदार विरोध प्रदर्शन

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्तापुतला दहन और नारेबाजी के साथ जताया आक्रोशकार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अब मन की बात नहीं, गन की बात करनी चाहिएप्रधानमंत्री मोदी से कड़ी कार्रवाई की मांग रायबरेली : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने

Apr 25, 2025 - 15:14
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-20.jpg

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता
पुतला दहन और नारेबाजी के साथ जताया आक्रोश
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अब मन की बात नहीं, गन की बात करनी चाहिए
प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी कार्रवाई की मांग

रायबरेली : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की आत्मा को श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को सुपर मार्केट में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों का पुतला दहन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अब मन की बात नहीं, गन की बात करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें शामिल हैं।

विष्णु प्रकाश पाठक, भाजपा नेता, विवेक सिंह, विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत सह मंत्री- राकेश तिवारी, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र शर्मा के अलावा - धनंजय पांडेय, विश्व हिंदू परिषद महामंत्री, युगल किशोर तिवारी, पवन अग्रहरि, डीह प्रखंड अध्यक्ष, आदर्श गुप्ता, बजरंग दल जिला सहसंयोजक, रमाशंकर तिवारी, बजरंगदल विभाग सहयोजक, पंकज मिश्रा, बजरंगदल विभाग सहसंयोजक, विनोद मौर्या, बजरंगदल जिला सहयोजक, आलोक हिन्दू, बजरंगदल कार्यकर्ता, विकाश सिंघानिया, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User