रायबरेली : ओमनी-बाइक की टक्कर में 5 घायल ! महिला की मौके पर दर्दनाक मौत

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा- बहराइच हाईवे पर स्थित कुम्भी बार्डर के पास की घटना शिवगढ़ : थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित कुम्भी बॉर्डर के पास ओमिनी-बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो मासूम बच्चियों सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिला के शव

Apr 25, 2025 - 15:20
Updated: 1 year ago
0 0
accident.jpg
  • शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा- बहराइच हाईवे पर स्थित कुम्भी बार्डर के पास की घटना

शिवगढ़ : थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित कुम्भी बॉर्डर के पास ओमिनी-बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो मासूम बच्चियों सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका की 2 मासूम बच्चियों के साथ ही ओमिनी सवार को प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने बेहतर इलाज लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वाहन करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के भैरमपुर मजरे बैंती निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव अपनी पत्नी रोशनी उम्र 26 वर्ष, बड़ी बेटी रागिनी उम्र 6 वर्ष, छोटी बेटी परी उम्र 3 वर्ष को बाइक पर बिठाकर बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पेचरुआ अपनी ससुराल जा रहे थे। तभी बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित कुम्भी बॉर्डर के पास तेज रफ्तार ओमिनी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर के बाद ओमनी अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार रोशनी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी रागनी, परी, मृतका का पति धर्मेंद्र कुमार यादव तथा ओमिनी सवार सचिन पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय निवासी जनपद सूरत राज्य गुजरात, तथा शुभम पुत्र उमेश राय उम्र 25 वर्ष निवासी गंगापुर, थाना औरई, जनपद भदोही सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस 108 की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने मासूम रागनी,परी और शुभम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं खबर लिखे जाने तक धर्मेंद्र कुमार यादव तथा सचिन पाण्डेय का सीएचसी में इलाज चल रहा है। शिवगढ़ थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि मृतका रोशनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ओमनी पलटने से ओमनी चालक भी घायल है, जो सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User