योजनाओं की गठरी लेकर पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डीएम एसपी ने जनसभा स्थल का लिया जायजा

रायबरेली में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री नितिन गडकरी के एकदिवसीय दौरे को लेकर डीएम एसपी ने चल रही तैयारियों का जायजा लिया है। मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। आपको बता दे कि आज दिनांक 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जीआईसी मैदान में 1

Feb 29, 2024 - 13:27
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-29-at-5.54.35-PM.jpeg

रायबरेली में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री नितिन गडकरी के एकदिवसीय दौरे को लेकर डीएम एसपी ने चल रही तैयारियों का जायजा लिया है। मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। आपको बता दे कि आज दिनांक 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जीआईसी मैदान में 1 मार्च को होने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री नितिन गडकरी के एकदिवसीय दौरे को लेकर बनाए जा रहे, सज रहे पंडाल का जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ पहुंच कर जायजा लिया हैं। इस दौरान जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। डीएम एसपी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में बताया कि कार्यों में किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी अनुसार बता दे की 1 मार्च दिन शुक्रवार को यहां केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री नितिन गडकरी पहुंचेंगे जिनके द्वारा रिंग रोड फेस 2 का शिलान्यास किया जाएगा व लगभग 41000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, इस तैयारी का अधिकारियों ने जायजा लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User