श्री श्री 108 श्री शतचंडी सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर की गई भुमि पूजन

बरकट्ठा :- प्रखंड के बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत ग्राम कोनहरा कला में श्री श्री शतचंडी सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भुमि पूजन की गई। भुमि पूजन यज्ञाधिष बिरेन्द्र शास्त्री और सीताराम पाण्डेय के द्वारा संपन्न कराया गया। भुमि पूजन के साथ ही बिहार से आए कारीगरों के द्वारा यज्ञशाला बनाने का

Feb 29, 2024 - 13:12
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-29-at-5.52.03-PM.jpeg

बरकट्ठा :- प्रखंड के बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत ग्राम कोनहरा कला में श्री श्री शतचंडी सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भुमि पूजन की गई। भुमि पूजन यज्ञाधिष बिरेन्द्र शास्त्री और सीताराम पाण्डेय के द्वारा संपन्न कराया गया। भुमि पूजन के साथ ही बिहार से आए कारीगरों के द्वारा यज्ञशाला बनाने का कार्य शुरू किया गया। यज्ञ समिति अध्यक्ष ईश्वर यादव ने बताया कि यज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने कहा कि 27 मार्च को ध्वजारोहण किया जाएगा और 9 अप्रैल से कलशयात्रा के साथ नौ दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। यज्ञाचार्य पं गंगाधर शास्त्री वाराणसी और यज्ञाधिष बिरेन्द्र शास्त्री के द्वारा यज्ञ को सम्पन्न कराया जाएगा। वहीं कथावाचिका के रूप में बाल विदुषी प्रभु प्रिया उज्जैन यज्ञ का मुख्य आकर्षण होंगे, साथ ही 18 अप्रैल को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दुगोला मुकाबला का आयोजन किया जाएगा। भुमि पूजन के मौके पर पूर्व मुखिया मुंशी पासवान, नंदकिशोर सोनी, महावीर यादव, जीवन यादव, मुकेश यादव, केदार प्रजापति, फुसन सिंह, राम अवतार यादव, राजकुमार यादव, रामपति यादव, महेंद्र ठाकुर, महेश यादव, बंधन महतो, सिकंदर सिंह, भिखो प्रजापति, जानकी प्रजापति, पप्पु यादव, अरविंद यादव, महावीर प्रजापति, सुखदेव दास समेत आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User