रहस्यमई मौतों का सिलसिला जारी अब तक हो चुकी 8 मौते, संसय बरकरार

रायबरेली में लगातार बीते 23 दिनों से एक बाद एक रहस्यमय तरीके से मौत होने का सिलसिला जारी है। लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग मौतों के कारणों का पता नहीं लगा पाया है। सीएमओ सभी मौतों को नेचुरल मौत बता कर सरकार को गुमराह कर रहे हैं। मौतों पर अभी भी संसय बरकरार है। यहा एक बार फिर ममुनी गांव में महिला की मौ

Apr 02, 2024 - 12:58
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-02-at-3.46.59-PM.jpeg

रायबरेली में लगातार बीते 23 दिनों से एक बाद एक रहस्यमय तरीके से मौत होने का सिलसिला जारी है। लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग मौतों के कारणों का पता नहीं लगा पाया है। सीएमओ सभी मौतों को नेचुरल मौत बता कर सरकार को गुमराह कर रहे हैं। मौतों पर अभी भी संसय बरकरार है। यहा एक बार फिर ममुनी गांव में महिला की मौत हुई है। लगातार आठवीं मौत से गांव में मचा हड़कंप मच गया है, लोग दहशत में है। मामला सलोन क्षेत्र के ग्राम सभा पुरे झम्मन का पुरवा में रहने वाली महिला धुरपति पति रज्जन महिला जिसकी उम्र 60 वर्ष बताई जा रही है। गांव वालों का कहना है महिला धूरपति जो कई दिनों से बीमार थी तीन-चार दिन सो उसे काफी बुखार और सर में दर्द हो रहा था, तभी वह महिला अपनी बेटी के यहां जगतपुर चली गई थी। 26 तारीख को डॉक्टर को दिखाने के लिए और 26 तारीख से अपना इलाज वहीं जगतपुर में कर रही थी। उनकी बेटी का कहना है माताजी कई दिनों से बीमार थी तो मैं अपने यहां जगतपुर इलाज के लिए बुला लिया और वहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज करा रही थी। तभी अचानक हालत खराब हो जाने के आज सुबह 4 बजे उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद गांव में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User