स्वीप कार्यक्रम के तहत उप निर्वाचन जिला अधिकारी के नेतृत्व में चिपकाए गए वाहनों में जागरूकता पोस्टर

रायबरेली में लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग के अधिकारियों व कलेक्ट्रट के कर्मचारियों ने वाहनों में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्टीकर व पोस्टर चिपकाए हैं व जनता से ज्

Apr 02, 2024 - 12:52
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-02-at-3.44.03-PM.jpeg

रायबरेली में लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग के अधिकारियों व कलेक्ट्रट के कर्मचारियों ने वाहनों में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्टीकर व पोस्टर चिपकाए हैं व जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने हेतु अपील की गई हैं। आपको बता दे कि आज दिनांक 2 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को समय करीब रायबरेली जनपद के कलेक्ट परिसर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी के उप संभागीय परिवहन प्रवर्तन नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में खड़े दो पहिया व चार पहिया वाहनों में लोकतंत्र के इस त्योहार में बधाई सब मिलकर करें मतदान के पोस्टर चिपकाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्टीकर व पोस्टर लगाए जा रहे हैं। जिससे मतदाता जागरूक हो और अधिक से अधिक मतदान हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User