राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है : जयनाराण

झामुमो पर आस्था रखते हुए इमरान खान के नेतृत्व में दर्जनो महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा झामुमो स्थापना दिवस के अवसर पर झामुमो फुसरो नगर के शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन करगली में केक कटकर 52 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें झामुमो पर आस्था रखते हुए इमरान खान के नेतृत्व में दर्जनो महिलाओं ने पार्टी

Feb 04, 2024 - 05:06
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-04-at-3.48.14-PM.jpeg

झामुमो स्थापना दिवस के अवसर पर झामुमो फुसरो नगर के शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन करगली में केक कटकर 52 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें झामुमो पर आस्था रखते हुए इमरान खान के नेतृत्व में दर्जनो महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर झामुमो फुसरो नगर समिति की ओर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पूरे दल बल के साथ फुसरो नगर से गोल्फ ग्राउंड धनबाद के लिए रवाना हुई। झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि पार्टी मे महिलाओ के जुड़ने से मजबूती आएगी। कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। झारखंड की बेटियां पूरे देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। युवा नेता भोलू खान और नगर अध्यक्ष दीपक महतो ने राज्य सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर प्रखंड अघ्यक्ष रंजीत महतो, नगर सचिव अनिल रजवार, कोषाध्यक्ष मोशिन रजा, उपाध्यक्ष टीकू महतो, संयुक्त सचिव पानबाबू केवट, पूर्व केंद्रीय सदस्य बनवीर मिश्रा,सहित महताब खान, हर्ष कुमार, सूरज बाउरी, जितेंद्र नायक, इमरान खान, जयनाथ मेहता, रोहित महतो, राजा, डब्लू, सद्दाम हुसैन, अंटू घासी, उपेंद्र घासी, जितेंद्र घासी, दीपक गुप्ता, उर्मिला देवी, दुलारी देवी, रेणु देवी, ललिता कुमारी, रजनी कुमारी, कविता देवी,पिंकी देवी, नूरजहां खातून, सब्र खातून, सुभाष पासवान, सकुन देवी, सोनी देवी, संतोष यादव, सुरेश राम आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User