रायबरेली : अयोध्या लिंक मार्ग की हालत बदहाल, हजारों की आवाजाही प्रभावित

यूपी सरकार की गड्ढा मुक्त अभियान को यह सड़क पलीता लगा रही है। यहां जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कई वर्षों से इस गांव को आने जाने वाली लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वर्षों चाहिए रोड बदहाल है और जर्जर है। अमावां ब्लॉक के रायबरेली-अयोध्या मार्ग, जो रायबरेली-सुल्तानपुर लिंक मार्ग से

Jun 24, 2025 - 08:26
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-24-at-8.33.25-AM.jpeg

यूपी सरकार की गड्ढा मुक्त अभियान को यह सड़क पलीता लगा रही है। यहां जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कई वर्षों से इस गांव को आने जाने वाली लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वर्षों चाहिए रोड बदहाल है और जर्जर है। अमावां ब्लॉक के रायबरेली-अयोध्या मार्ग, जो रायबरेली-सुल्तानपुर लिंक मार्ग से भी जुड़ा है, पूरी तरह से जर्जर हालत में पहुंच चुका है। यह मार्ग दर्जनों गांव पूरे शहादत, अंदावा, थरूइया, ताजपुर, बलईमऊ, जंगलीकापुरवा, पितई का पुरवा, बेलीगंज, सत्तु का पुरवा हरियावा आदि गांवों को जोड़ता है और दो प्रमुख हाइवे को आपस में जोड़ने का सबसे आसान व कम दूरी का रास्ता भी है। हर दिन हजारों लोग, विशेषकर स्कूली बच्चे, इसी रास्ते से गुजरते हैं। लेकिन पहली ही बारिश में यह सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे बारिश के पानी से तालाब जैसे नजर आने लगे हैं। इस मार्ग पर कई ईंट भट्ठे भी स्थित हैं, जिनके ट्रैक्टर-ट्रॉली दिन-रात इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। भारी वाहनों के कारण सड़क पर गड्ढे और भी गहरे हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User