रायबरेली : डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला पोषण समिति की बैठक, डीपीओ को कड़ी फटकार

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य 23 जून सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बचत भवन स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। बैठक में 18 मानको पर कायाकल्प चयनित आंगनवाड़ी केंद्रों, कार्यालय सहगोदाम निर्माण, बाल मैत्री शौचालय, भवनों की मरम्मत, पोषण वाटिका, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वॉल पेंटि

Jun 24, 2025 - 08:21
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-24-at-8.33.23-AM-scaled.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

23 जून सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बचत भवन स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। बैठक में 18 मानको पर कायाकल्प चयनित आंगनवाड़ी केंद्रों, कार्यालय सहगोदाम निर्माण, बाल मैत्री शौचालय, भवनों की मरम्मत, पोषण वाटिका, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वॉल पेंटिंग, पेयजल, पोषण ट्रैकर फीडिंग, एनआरसी में बच्चों का संदर्भन, सैम बच्चों के लिए पोषण आहार उपलब्ध कराने के विषय पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में डीएम ने प्रगति ठीक नहीं मिलने पर सीडीपीओ संग बीडीओ को भी कड़ी फटकार लगाई। सख्त निर्देश दिया की सयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि कार्य पूर्ण क्यों नहीं हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय सिंह को कार्य संतोषजनक ना होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत भी अगर कार्य में सुधार नहीं होता है तो इससे भी बड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिमाह पोषण ट्रैकर ऐप पर शत-प्रतिशत बच्चों का वजन एवं लम्बाई दर्ज कराना सुनिश्चित करें तथा समस्त केन्द्रों पर पंजीकृत बच्चों को पोषाहार नियमानुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्देश दिया कि माइक्रो प्लान बना कर कार्य करें। बैठक में सीडीओ अर्पित उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह सभी खण्ड विकास अधिकारी सहित सीडीपीओ उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User