रायबरेली : करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज, रायबरेली के गांधी सभागार में जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त तत्वावधान में एक कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा मलिकमऊ के प्रबंधक मुकेश सिन्हा, विशिष्ट अतितिथ के रूप में विजय ब

Jan 27, 2025 - 14:41
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-27-at-5.56.49-PM.jpeg

महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज, रायबरेली के गांधी सभागार में जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त तत्वावधान में एक कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा मलिकमऊ के प्रबंधक मुकेश सिन्हा, विशिष्ट अतितिथ के रूप में विजय बहादुर सिंह सेंगर, जिला सेवायोजन अधिकारी, रायबरेली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल द्विवेदी को प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पुस्तकें पुस्तकालय हेतु भेंट की गयी।

सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष प्रजापति द्वारा छात्रों से संवाद स्थापित करते हुए करियर संबंधी विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी प्रदान की गयी तथा सेवायोजन पोर्टल एवं रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया। करियर काउंसिलिंग प्रभारी सर्वेश कुमार राय द्वारा छात्रों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगणों का आभार प्रकट किया गया। उक्त कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर सिंह एवं संचालक डॉ0 प्रदीप कुमार त्रिपाठी थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User