रायबरेली : हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस का पर्व

कौशल विकास संस्थान रायबरेली में 76वें गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। संस्थान के मुख्य कार्यकारी निदेशक अजेश मणि त्रिपाठी ने शहीदों के बलिदान के बदौलत मिली इस आजादी और संविधान के निर्माण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य योगेन्द्र मिश्रा ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

Jan 27, 2025 - 14:31
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-27-at-5.56.29-PM.jpeg

कौशल विकास संस्थान रायबरेली में 76वें गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। संस्थान के मुख्य कार्यकारी निदेशक अजेश मणि त्रिपाठी ने शहीदों के बलिदान के बदौलत मिली इस आजादी और संविधान के निर्माण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य योगेन्द्र मिश्रा ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का महत्व बताया और युवाओं को संबोधित करते हुए शहीदों के चरित्र का अनुसरण करने के लिए कहा। संस्थान के विभिन्न छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम समापन के दौरान खेलकूद और विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था के कार्य में सहयोग प्रशांत मिश्रा, शालिनी यादव, अंकित पांडे, शशि नंदन तिवारी, रश्मि मिश्रा, रोली परिहार, ओम प्रकाश साहनी, प्रीति तिवारी, अनिल कश्यप कमलेश द्विवेदी, शशिकांत मौर्या ने किया। संचालन आफरीन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन भारत मां की जय घोष के साथ किया गया। ज्ञात हो कि तेल और गैस सेक्टर की महारत्न कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड के नेतृत्व में संचालित कौशल विकास संस्थान रायबरेली न सिर्फ युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है बल्कि उनको रोजगार से जोड़ने के लिए सतत प्रयास कर रहा है। संस्थान में पांच संकायों पाइप फिटर, इंडस्ट्रियल वेल्डर, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिशियन, प्रोसेस इंस्ट्रूमेंटेशन तकनीशियन और डोमेस्टिक आईटी हेल्प डेस्क अटेंडेंट कोर्सेज में युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उनको रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे रायबरेली आसपास के जिलों के युवा लाभान्वित हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User