रायबरेली : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

भव्य एवं पारंपरिक वेश में 6 अक्टूबर 2024 रविवार से टाउन एरिया महराजगंज में श्री मद भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास के प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के परम् प्रिया शिष्य पवन देव जी महाराज के नेतृत्व में कस्बे के वार्ड नंबर 2 आर्य नगर (घेरा) निकट जीजीआईसी स्कू

Oct 08, 2024 - 14:56
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-08-at-7.27.33-PM.jpeg

भव्य एवं पारंपरिक वेश में 6 अक्टूबर 2024 रविवार से टाउन एरिया महराजगंज में श्री मद भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास के प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के परम् प्रिया शिष्य पवन देव जी महाराज के नेतृत्व में कस्बे के वार्ड नंबर 2 आर्य नगर (घेरा) निकट जीजीआईसी स्कूल (कथा आयोजन स्थल) से पवित्र जलस्त्रोत से जल भरने के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। पवित्र जलस्त्रोत से कलश को भर कर लाने के बाद कस्बे सुप्रसिद्ध मंदिरों से होकर कथा आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित किया। आपको बता कि दे कथाव्यास श्री पवन देव महाराज ने अपने मुखारबिंद से राजा परीक्षित जन्म और श्रृंगी ऋषि द्वारा उन्हें दिए गए श्राप की कथा सुनाई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आपको बतादें कथाव्यास पवन देव महराज जी अपनी मुखारबिंद से कथा व भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। साथ ही आपको बतादे कथाव्यास श्री पवन देव महाराज जी के द्वारा ग्रामीण एसोसियेशन प्रेस क्लब महाराजगंज के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधी रणवीजय सिंह एडवोकेट,विनोद सिंह, सुरेंद्र विक्रम सिंह, रणविजय सिंह, जगदेव प्रसाद शुक्ला, राहुल मिश्रा, मौजूद रहे। छतोह ब्लॉक क्षेत्र के जय बाबा परमान तिवारी धाम बभनपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में तीसरे दिन कथावाचक ज्ञानवी श्री ने ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र व नरसिंह अवतार की कथा सुनाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User