रैयत विस्थापित मोर्चा द्वारा मिलन सह वनभोज का आयोजन

मोर्चा को एकजुट रखना हमारा दायित्व : इस्लाम रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा अध्यक्ष इस्लाम अंसारी के नेतृत्व में रविवार को मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में मोर्चा के समर्थक, नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।यह आयोजन कथारा - गोमिया मुख्य मार्ग पर छिलका पुल के समीप

Jan 28, 2024 - 08:13
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-28-at-7.05.41-PM.jpeg

रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा अध्यक्ष इस्लाम अंसारी के नेतृत्व में रविवार को मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में मोर्चा के समर्थक, नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।यह आयोजन कथारा - गोमिया मुख्य मार्ग पर छिलका पुल के समीप आयोजित किया गया था। इस वनभोज सह मिलन सम्मेलन समारोह को संबोधित करते हुए रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा अध्यक्ष सह SC, ST/OBC काउंसिल के क्षेत्रीय अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है। उन्होंने सदस्यों से आपसी मतभेदों को बुलाकर एक जूटता बनाए रखने की अपील की तथा कहा कि मोर्चा का बहुत जल्द अपना कार्यालय भवन होगा। उन्होंने मिडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि मोर्चा व संगठन के सदस्यों को एकजुट रखने का दायित्व मोर्चा व संगठन के हमारे जैसे लोगो पर ही होती है और इस तरह के आयोजनों से सभी को एक कहने व उनकी मतभेदों को खत्म करने का मौका मिलता है। इस समारोह में उपरोक्त लोगो के अलावा शाने रजा, मुस्ताक अहमद पुर्व मुखिया, मोहम्मद बेलाल, असगर हुसैन, गुलाम मुस्तफा, मजरुल हक, शमशूल हक, ऐहसमुददीन, बद्री मुंडा, श्याम देव मुंडा, उदय मुंडा, मनोज मुंडा, विकास मुंडा, मोहम्मद अयूब, रहमत आलम, उमर राजा, सलीम, सद्दाम हुसैन, इरफान अंसारी, शाने अहमद, रेसालत, अब्दुल रजाक, जाफर अली, एससी एसटी ओबीसी काउंसिल के शंकर पासवान आदि लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User