लाइन हाजिर दरोगा ने दलित महिला के घर घुस कर की छेड़खानी, लूटपाट

दलित महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर लगाया आरोप प्रयागराज : एक दलित महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर मऊआइमा थाना क्षेत्र से लाइन हाजिर हो चुके दरोगा पर घर में घुस कर छेड़खानी और लूटपाट का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसकी न मौजूदगी पर दरोगा ने अपने साथियों के साथ उसके घर पहुं

Feb 14, 2024 - 10:09
Updated: 2 years ago
0 0
31-8.jpg

दलित महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर लगाया आरोप


प्रयागराज : एक दलित महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर मऊआइमा थाना क्षेत्र से लाइन हाजिर हो चुके दरोगा पर घर में घुस कर छेड़खानी और लूटपाट का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसकी न मौजूदगी पर दरोगा ने अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा था। महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बुआपुर निवासिनी एक महिला का आरोप है कि वह 12 फरवरी को इस्माईलपुर रिश्तेदार के यहां गयी थी। तभी मऊआइमा थाना से लाइन हाजिर दरोगा उनके विपक्षियों को साथ में लेकर उसके मंद बुद्धि पति को घर में घुस कर मारे पीटे जाति सूचक गालियां देते हुए एक लाख रूपया, सोने के जेवरात को लूटते हुए, उसकी दो पुत्रियों के साथ छेड़खानी की। महिला का आरोप है कि बार-बार उससे सुलह-समझौते की धमकी दी जा रही है। जिसका आडियो महिला के पास है। दलित महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल मामला कहां तक सही और कहां तक नहीं यह पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User