वृक्षारोपणः एक बेटी-एक पौधा; पौधरोपण कर बेटी बचाओं-पर्यावरण बचाओ का दिया गया संदेश

● माननीय केंद्रीय मंत्री, महिला एवम बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह समाहरणालय परिसर में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के तहत पौधारोपण किया ● बेटी व वृक्ष की रक्षा करना हम सबका दायित्व : उपायुक्त गिरिडीह : "बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य

Jan 16, 2025 - 14:24
Updated: 2 years ago
0 0
giridha-2.jpg

गिरिडीह : "बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज गिरिडीह समाहरणालय परिसर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय केंद्रीय मंत्री, महिला एवम बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने *बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के तहत पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक बेटी -एक पौधा मिशन के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को बेटी बचाओ-पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया। मौके पर माननीय मंत्री महोदया ने मीडिया बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि पौधेरोपण एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा ही नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संस्कार है। बेटी के जन्म पर भी समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाकर हम एक सुदृढ़ समाज व सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत कर सकते है। जिस प्रकार बेटी ही समाज के उत्थान का कारण बन सकती हैं। उसी प्रकार बिना पेड़-पौधों के हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से हम समाज को बेटी बचाओ और प्रकृति संरक्षण दोनों का ही संदेश दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। इस दौरान सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को लेकर समाज में फैली हुई भेदभाव को मिटाना है, साथ ही जेंडर राशियों में भी सुधार करना है।

मौके पर उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं वृक्ष की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जन्म लेने के बाद से स्नातक तक लड़कियों को सहायता राशि दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी एवं वृक्ष की रक्षा करना सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी समेत जिला के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User