शुशील कुमार अरजरिया से भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव के साथ की वार्ता

डीवीसी के बोकारो ताप विद्युत केन्द्र के स्थानीय एवं विस्थापित जनों को नियोजित करने एवं अन्य आपूर्तिकार्यों को लेकर महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख शुशील कुमार अरजरिया से भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव के साथ हुई वार्ता। डीवीसी के बोकारो ताप विद्युत केन्द्र, बोकारो थ

Jan 09, 2025 - 14:03
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-09-at-7.23.14-PM.jpeg

डीवीसी के बोकारो ताप विद्युत केन्द्र के स्थानीय एवं विस्थापित जनों को नियोजित करने एवं अन्य आपूर्तिकार्यों को लेकर महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख शुशील कुमार अरजरिया से भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव के साथ हुई वार्ता।

डीवीसी के बोकारो ताप विद्युत केन्द्र, बोकारो थर्मल में नव पदस्थापित महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख शुशील कुमार अरजरिया से भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव के साथ भाजपा नेता विश्वनाथ यादव, भैरव महतो और सीमा देवी ने मिल कर टेक्नो कंपनी द्वारा नव निर्मित एवं संचालित एफ.जी.डी प्लांट का संचालन एवं संपोषण के कार्य में स्थानीय एवं विस्थापित जनों को नियोजित करने, बोकारो थर्मल कालोनी की जर्जर सभी सड़कों का अविलंब मरम्मत करने, विधुत आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट एवं सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, आवासीय परिसर का रंग रोगन एवं मरम्मत करने, कार्य अवधि में मृत सप्लाई मजदुर पति महतो के आश्रित को लिखित समझौता के अनुसार नियोजित करने, त्री पक्षिय समझौता के अनुसार सप्लाई मजदुरो को चिकित्सा सुविधा देने, गोबिन्दपुर श्रमिक सहयोग समिति को निविदा में प्राथमिकता देने, निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत विकास कार्य में डीवीसी द्वारा पुर्नवासित नया बस्ती को प्राथमिकता देने, बंद पड़े कम्युनिटी सेंटर का समुचित मरम्मत कर चालू करने, सभी पार्क एवं महापुरुषों की प्रतिमा का अनुरक्षण करने आदि मांग किया। परियोजना प्रमुख श्री अरजरिया ने उपरोक्त मांग पर त्वरित समुचित एवं सकारात्मक कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User