संभल के इस गाँव मे नही मनाया जाता रक्षाबंधन का त्यौहार

जहाँ पूरे देश मे रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है तो वही जनपद सम्भल में एक गाँव ऐसा भी है जहाँ रक्षाबंधन का पर्व नही मनाया जाता है यहाँ के यादव परिवार कई पीढ़ियों से यहाँ रक्षाबंधन का पर्व नही मनाते है। लोगो को डर है कि रक्षाबंधन पर बहन भाई से कुछ ऐसा न मांग ले जो यहाँ के लोगो को पछताना पड़े। यह

Aug 19, 2024 - 05:43
Updated: 2 years ago
0 0
kmc_20240819_112218.png

जहाँ पूरे देश मे रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है तो वही जनपद सम्भल में एक गाँव ऐसा भी है जहाँ रक्षाबंधन का पर्व नही मनाया जाता है यहाँ के यादव परिवार कई पीढ़ियों से यहाँ रक्षाबंधन का पर्व नही मनाते है। लोगो को डर है कि रक्षाबंधन पर बहन भाई से कुछ ऐसा न मांग ले जो यहाँ के लोगो को पछताना पड़े।

यहाँ हम बात कर रहे है जनपद सम्भल की तहसील सम्भल में पड़ने वाले गांव बेनीपुर चक की जहाँ लोग कई पीढ़ियों से रक्षाबंधन का त्यौहार नही मनाते हैं। यहाँ के बुजुर्ग बताते है कि अलीगढ़ के सेमरी गाँव मे यादव और ठाकुर परिवार रहता था दोनों परिवारों में अपार प्रेम था यादव परिवार की बहने ठाकुर परिवार के लड़कों को और ठाकुर परिवार की बहने यादव परिवार के लड़कों को रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांधा करती थी। रक्षाबंधन पर्व पर यादव परिवार की लड़की ने ठाकुर परिवार से रक्षाबंधन पर राखी की नेग के बदले घोड़ी मांग ली। वही अगले साल रक्षाबंधन पर ठाकुर परिवार की लड़की ने यादव परिवार से पूरे का पूरा गाँव ही मांग लिया।

https://youtu.be/jR67FdE4kMU

अलीगढ़ के सेमरी गाँव मे रहने वाले यादव परिवार के लोग सम्भल जनपद के कई गाँव मे आकर बस गए। उस दिन से आज तक कई पीढ़ियां गुज़रने के बाद भी यहाँ आकर बसे यादव परिवार के लोग आज भी रक्षाबंधन नही मनाते है। उन्हें ख़ौफ है कि कही फिर कोई बहन हमे घर से बेघर न कर दे वही कुछ लोग परम्परा कह कर आज तक रक्षाबंधन का त्यौहार नही मनाते है। ग्राम बेनीपुर चक के अलावा भी कई ग्रामो में यादव परिवार रक्षाबंधन का त्यौहार नही मानते है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User