सड़क दुर्घटना में कानीडीह के युवक की मौत, मुआवजा के लिए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बेरमो विधायक 50 हजार, प्रशासन द्वारा 10 हजार दिया गया, हिट एंड रन का 3 लाख व अन्य सुविधा दिलाने का आश्वासन रिपोर्ट : अविनाश कुमार बेरमो स्टेशन के पास मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे सड़क दुर्घटना में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत कानीडीह ग्राम निवासी लगभग 45 वर्षीय लाल कुमार मुरमू पिता

Sep 11, 2024 - 06:01
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-10-at-11.18.44-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बेरमो स्टेशन के पास मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे सड़क दुर्घटना में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत कानीडीह ग्राम निवासी लगभग 45 वर्षीय लाल कुमार मुरमू पिता स्व. जुगल मांझी की मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु जरीडीह बाजार से सिलाई सामग्री लेकर चलकरी लौटने के क्रम में गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमो रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात मारुति वैन ओमनी द्वारा कुचल दिए जाने के कारण हो गई। अज्ञात ओमनी फरार हो गया है। घटना के बाद चलकरी पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर गांधीनगर थाना प्रभारी पिंटू कुमार महथा, बेरमो इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, बेरमो अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, कांग्रेस नेता प्रवेश अख्तर, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर उर्फ झगरू, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, चलकरी दक्षिणी पंचायत के मुखिया दुर्गा मांझी, झामुमो के भोलू खान रंजीत महतो जेबीकेएसएस के कमलेश महतो, सोनाराम मुर्मू, प्रमोद शर्मा, अशोक मंडल, अरुण गिरी, मोहन माझी, सुरेश मांझी, राजेश शर्मा, निमाई मंडल, झामुमो के दीपक महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। घटना स्थल पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के विचार वार्ता हुई जिसमें फोन पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने अपने निजी मद से मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपए भिजवाए।

इसके अलावा बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह द्वारा प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार दिए, साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर मृतक की पत्नी राजमती देवी को हिट एंड रन की 3 लाख मुआवजा, विधवा पेंशन, अबुआ आवास, मृतक के बच्चों को सरकारी स्तर पर मुफ्त शिक्षा दिलाने एवं घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए प्रॉसेस करने और ओमनी को पकड़ने का आश्वासन दिया। मृतक की दो पुत्री और एक पुत्र है। मुआवजा मिलने के बाद रात्रि 8:30 बजे शव को सड़क से उठाया गया। जिसे सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User