सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, रेफर

बेरमो थाना क्षेत्र के करगली गेट- चार नंबर मुख्य सड़क पर स्थित राम विलास प्लस टू उच्च विद्यालय के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने रिजनल अस्पताल करगली मे इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक इलाज कर बो

Jan 28, 2025 - 14:07
Updated: 1 year ago
0 0
638542478825525265.jpg

बेरमो थाना क्षेत्र के करगली गेट- चार नंबर मुख्य सड़क पर स्थित राम विलास प्लस टू उच्च विद्यालय के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने रिजनल अस्पताल करगली मे इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक इलाज कर बोकारो रेफर कर दिया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ढोरी स्टाफ क्वार्टर निवासी कृष्ण कुमार चौहान ने बाइक JH09BH - 0404 से चार नंबर जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, दुर्घटना में कृष्ण कान्त चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी बेरमो थाना की पुलिस को देते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घायलों के स्वजनों को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। वहीं बेरमो थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User