समाजसेवी व कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई

हमेशा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे अर्जुन बाबू -विक्रमबेरमो : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के कांग्रेस नेता व समाजसेवी स्व.अर्जुन सिह की चौथी पुण्यतिथि घुटियाटांड-कदमाडीह स्थल सामुदायिक भवन मे मनायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। सा

Feb 15, 2024 - 13:03
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240215-WA0017.jpg

हमेशा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे अर्जुन बाबू -विक्रम

बेरमो : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के कांग्रेस नेता व समाजसेवी स्व.अर्जुन सिह की चौथी पुण्यतिथि घुटियाटांड-कदमाडीह स्थल सामुदायिक भवन मे मनायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। साथ हीं उनके व्यक्तित्व की चर्चा की। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा बोकारो जिला मंत्री विक्रम पांडेय ने कहा कि अर्जुन बाबू हमेशा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। उनका परिवार भी गरीबों और शोषितों की मदद के लिए हमेशा आगे रहा है। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया व पूर्व वार्ड पार्षद रामचन्द महतो आदि ने कहा कि अर्जुन बाबू मृदुभाषी, व्यवहार कुशल व समाजसेवी थे। वे आजीवन समाजसेवा से जुड़े रहे और जरूरतमंदों की सेवा करते रहे। अर्जुन सिंह के किए गए कार्यों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा हमेशा सामाजिक क्षेत्र बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता था। यहां भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।मौके पर गणेश सिंह, श्यामलाल सिंह,अजय सिंह,प्रेम किशोर सिंह, उमाशंकर महतो, वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, मिथुन महतो, नारायण सिंह, भरत सिंह, नेपाल सिंह, गोविंद सिंह, सुखदेव सिंह, कुंदन देवी, तारा देवी, अंजू देवी,मंजू देवी,कंचन देवी,ज्योति कुमारी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User