सामाजिक व धार्मिक त्योहारों से पूर्व गौवंश की हत्या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र तो नहीं : विवेक सिंह (अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद)

प्रशासन का समाज के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया से धार्मिक आयोजक क्षुब्ध रिपोर्ट : शिव मौर्यो रायबरेली 25 मार्च होली के महत्वपूर्ण त्यौहार एवं रमजान के महीने में राजघाट चौकी से पहले कब्रिस्तान के पास नगर पालिका परिषद रायबरेली द्वारा रखे गए कूड़ा के बॉक्स में आग से जला हुआ गाय के बच्चे का शव मिलने

Mar 27, 2024 - 12:43
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-27-at-5.58.20-PM.jpeg

रिपोर्ट : शिव मौर्यो

रायबरेली 25 मार्च होली के महत्वपूर्ण त्यौहार एवं रमजान के महीने में राजघाट चौकी से पहले कब्रिस्तान के पास नगर पालिका परिषद रायबरेली द्वारा रखे गए कूड़ा के बॉक्स में आग से जला हुआ गाय के बच्चे का शव मिलने पर पूरा हिंदू समाज व्यथित व आकरोशित हुआ। आपको बताते चलें कि 30 दिसंबर 2023 न्यू ईयर 2024 के पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन के पास एक कूड़ा बॉक्स में गाय के बच्चे का कटा हुआ सर मिला था। कहीं ऐसा तो नहीं समाजिक उत्सव से पूर्व ऐसी घटना कारित कर कहीं सामाजिक संघर्ष की सुनियोजित योजना तो नहीं। कोतवाली प्रशासन द्वारा मुकदमा संख्या 693 /2023 गौवध निवारण अधिनियम व पशु कूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया था। इसके बावजूद कार्यवाही में हीला हवाली के कारण होली से पूर्व इतनी बड़ी घटना करने का साहस अराजक तत्वों को मिला । नगर प्रशासन द्वारा होली उत्सव में आयोजकों डीजे को मना करना भय व्याप्त करने का कार्य प्रशासन ने किया। वहीं -कुछ समाज के प्रभावशाली लोगों द्वारा सड़कों पर बड़े-बड़े टेंट और बड़े-बड़े डीजे लगाकर उत्सव मनाए गए। जिससे समाज का विश्वास शहर प्रशासन के ऊपर कम पड़ा है। दबे जुबान आयोजकों का कहना है कि जो बड़े पावरफुल लोग हैं। उनके लिए सारे नियम कानून अलग होते हैं और निचले तबके के लिए कानून अलग होते हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता व नियम कानून सभी के लिए एक जैसे होने चाहिए। जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने कहा महबूब आलम मजार के आसपास त्योहार पर पूरे जिले से वाहन लाकर रोड पर खड़े किए जाते है और यातायात को बाधित करते हैं पूरी रात्रि में बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। समाज के हर वर्ग को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए। किसी के त्यौहार में प्रशासन को निष्पक्ष होकर एकरूपता परंपरागत आयोजन में सहयोग करना चाहिए ना कि उसे डराया या धमकाना चाहिए। वही जयदीप राजपाल गौ सेवा प्रमुख ने ने कोतवाली में लिखित शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए कठोर जांच की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User