जमकर उड़ा गुलाल, शांति सौहार्द के साथ होली का त्योहार संपन्न

विधायक समेत आदि जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं बरकट्ठा : रंगों का त्योहार होली क्षेत्र भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं लोगों ने होली पर्व पर अबीर गुलाल लगाकर व गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाएं और बधाई देने का दौर खुब चलता रहा। इस निमित बरकट्ठा विधायक

Mar 27, 2024 - 12:32
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-27-at-5.37.46-PM.jpeg

बरकट्ठा : रंगों का त्योहार होली क्षेत्र भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं लोगों ने होली पर्व पर अबीर गुलाल लगाकर व गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाएं और बधाई देने का दौर खुब चलता रहा। इस निमित बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया, कुमकुम देवी, प्रमुख रेनू गुप्ता, बरकट्ठा मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र वासियों को होली की बधाई दी तथा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। वहीं प्रखंड के बरकट्ठा दक्षिणी, उत्तरीपंचायत, बेलकपी, चेचकप्पी, शिलाडीह, गोरहर, बेड़ोंकला, गैड़ा, कपका, गंगपाचो समेत तमाम पंचायत के मुखिया ने पंचायत वासियों संग होली खेली तथा पंचायत वासियों को शुभकामनाएं दी। पर्व को लेकर लोग होली के पारंपरिक गीतों पर ढोल नगाड़ों के साथ झूमते नजर आए। पर्व को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद दिखी। इस क्रम में बरकट्ठा थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता, गोरहर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह व पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर शांति व्यवस्था कायम रखने का सफल प्रयास किया गया। वहीं लोगों ने लजीज व्यंजनों का जमकर आनंद उठाया तथा देर रात तक संगीत का आनंद लेते दिखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User