सिधवलिया में अनुमंडल टू कार्यालय का एसपी स्वर्ण प्रभात ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्ट : हितेश कुमार सिधवलिया में अनुमंडल टू कार्यालय का एसपी स्वर्ण प्रभात ने फीता काटकर किया उद्घाटन। उद्घाटन करने के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 15 लाख लोगों को सीधे फायदा होगा, ना तो उन्हें जिला जाना पड़ेगा और ना ही समय गंवाना पड़ेगा और उन्हें ट्रेवल का खर्चा भी बचेगा । उन्ह

Apr 04, 2024 - 16:42
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-04-at-10.04.18-PM.jpeg

रिपोर्ट : हितेश कुमार

सिधवलिया में अनुमंडल टू कार्यालय का एसपी स्वर्ण प्रभात ने फीता काटकर किया उद्घाटन। उद्घाटन करने के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 15 लाख लोगों को सीधे फायदा होगा, ना तो उन्हें जिला जाना पड़ेगा और ना ही समय गंवाना पड़ेगा और उन्हें ट्रेवल का खर्चा भी बचेगा । उन्हें अपने गांव के नजदीकी अनुमंडल कार्यालय से सारी सुविधाएं मिलेगी और ऑनलाइन भी प्राथमिकी दर्ज हो जाएगी। बरौली, माधोपुर, महम्मदपुर, सिधवालिय, माझा, बैकुंठपुर की जनता अगर पुलिस से संतुष्ट नहीं है, तो सिधवलिया अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार रंजन के नंबर 8092384448 पर शिकायत किया जा सकता हैं। तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 24 घंटा जनता की सेवा में अनुमंडल कार्यालय के अधिकारी रहेंगे साथ ही अपराध पर अंकुश लगेगा। थानों में चल रहा हैं, लंबित मामलों का अनुसंधान के साथ-साथ निपटारा भी होगा। दियरा इलाके व गंडक नदी में की चौकसी बढ़ेगी। शराब कारोबारी पर कार्यवाही होगी। इस दौरान, एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि बहुत जल्द अनुमंडल कार्यालय का अपना भवन बन जाएगा। इस दौरान महम्मदपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार, बैकुंठपुर के थाना अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन सिंह, महीला दरोगा सतिभा कुमारी, सिधवलिया थाना अध्यक्ष हरे राम कुमार, बरौली थाना अध्यक्ष जय हिंद, माझा थाना अध्यक्ष, हेडक्वार्टर डीएसपी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User