जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसपी संग किया मतदान बूथों का निरीक्षण

रायबरेली : जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ विकासखंड सलोन के मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान बूथों में बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई आदि की व्यवस्था देखी। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान से पहले सभी जरूरी सुविधाएं सु

Apr 04, 2024 - 17:13
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-04-at-10.20.18-PM.jpeg

रायबरेली : जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ विकासखंड सलोन के मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान बूथों में बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई आदि की व्यवस्था देखी। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान से पहले सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करा ली जाए। जिससे कि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर बैरिकेटिंग और बाउंड्री वॉल भी ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बगहा, प्राथमिक विद्यालय सलोन देहात, अमीना राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय मीरजहांपुर और निमिषा कान्वेंट स्कूल का निरीक्षण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User